माफी तो मांगनी ही होगी, लंदन में राहुल गांधी की स्पीच पर जेपी नड्डा ने कहा- एंटी नेशनल टूलकिट - Shaurya Mail

Breaking News

माफी तो मांगनी ही होगी, लंदन में राहुल गांधी की स्पीच पर जेपी नड्डा ने कहा- एंटी नेशनल टूलकिट

 माफी तो मांगनी ही होगी, लंदन में राहुल गांधी की स्पीच पर जेपी नड्डा ने कहा- एंटी नेशनल टूलकिट

टूलकिट का स्थायी हिस्सा बन गये हैं राहुल गांधी 

नड्डा ने कहा, ‘‘ लोगों द्वारा बार-बार अस्वीकार किए जाने के बाद राहुल गांधी भारत के खिलाफ काम करने वाले ‘‘टूलकिट’’ का स्थायी हिस्सा बन गए हैं। ’’ उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रमुख पर ब्रिटेन में भारत, उसकी संसद, उसकी लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार और लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन एक ऐसा देश है, जिसने भारत पर लंबे समय तक शासन किया। भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि गांधी ने विदेशी धरती पर जो किया, उससे देश के खिलाफ काम करने वालों को मजबूती मिली है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे और उन्होंने संसद के दोनों सदनों में सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों द्वारा की जा रही आलोचना का जवाब देने के लिए संसद में बोलने की अनुमति मांगी है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!