कौन हैं शाहरुख खान? पठान फिल्म के सवाल पर बोले असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा - Shaurya Mail

Breaking News

कौन हैं शाहरुख खान? पठान फिल्म के सवाल पर बोले असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा

 कौन हैं शाहरुख खान? पठान फिल्म के सवाल पर बोले असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को यहां पत्रकारों के सवालों का करारा जवाब दिया। पठान को लेकर सवाल पूछे जाने पर सरमा ने कहा कि कौन हैं शाहरुख खान? मैं उनके या उनकी फिल्म पठान के बारे में कुछ नहीं जानता। शहर के नरेंगी में एक थिएटर पर फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हिंसक विरोध पर मीडियाकर्मियों ने सवाल किया था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए और उन्हें जला दिया।

पूरे मामले पर मीडिया से बात करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि शाहरुख खान ने समस्या के संबंध में मुझे फोन नहीं किया, हालांकि बॉलीवुड से कई लोग ऐसा करते हैं। लेकिन अगर वह करते हैं तो मैं इस मामले को देखूंगा। अगर कानून व्यवस्था का उल्लंघन किया गया है और मामला दर्ज किया गया है तो कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान और उनकी फिल्म ‘पठान’ को ‘बेशर्म रंग’ गाने में दीपिका पादुकोण को भगवा बिकनी में दिखाने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। विश्व हिंदू परिषद सहित कई नेताओं ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

इसके अलावा हिमंत सरमा ने राज्य में संचालित मदरसों के बारे में बात करते हुए कहा कि हम पहले चरण में मदरसों (राज्य में) की संख्या कम करना चाहते हैं। हम मदरसों में सामान्य शिक्षा देना चाहते हैं और मदरसों में पंजीकरण की व्यवस्था शुरू करना चाहते हैं। हम इस पर समुदाय के साथ काम कर रहे हैं और वे असम सरकार की मदद कर रहे हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!