जहां जाते हैं जेपी नड्डा वहां भाजपा हार जाती है चुनाव, संजय राउत ने कसा तंज तो नीतेश राणे ने किया पलटवार - Shaurya Mail

Breaking News

जहां जाते हैं जेपी नड्डा वहां भाजपा हार जाती है चुनाव, संजय राउत ने कसा तंज तो नीतेश राणे ने किया पलटवार

 जहां जाते हैं जेपी नड्डा वहां भाजपा हार जाती है चुनाव, संजय राउत ने कसा तंज तो नीतेश राणे ने किया पलटवार

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर हैं। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने नड्डा के महाराष्ट्र दौरे पर तंज कसा है। संजय राउत ने साफ तौर पर कहा कि नड्डा जहां भी जाते हैं, भाजपा हार जाती है। हालांकि, बीजेपी विधायक नितेश राणे ने संवैधानिक पदों पर व्यक्तियों को निशाना बनाने और सरकार के खिलाफ प्रशासन को उकसाने का आरोप लगाते हुए राउत पर पलटवार किया। संजय राउत पर निशाना साधते हुए नितेश राणे ने यह तक कह दिया कि यह सब शहरी नक्सलियों के लक्षण हैं। दरअसल, हाल में ही कर्नाटक में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं जहां कांग्रेस को जीत मिली है।

कर्नाटक में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसी हार को लेकर संजय राउत ने जेपी नड्डा पर ताना मारा था। उन्होंने संवाददाताओं से साफ तौर पर कहा कि नड्डा कर्नाटक में अपनी पार्टी के प्रचार के लिए डटे रहे लेकिन वहां उनकी पार्टी हार गई। इसके साथ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र आए हैं हम उनका स्वागत करते हैं। वे जहां भी जाते हैं उनकी पार्टी भाजपा हार जाती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मुबंई दौरे पर हैं। मुबंई में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुंबई में लभार्थी सम्मेलन को नड्डा ने संबोधित भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि योजनाएं पहले भी बनती थीं, नीतियां पहले भी बनती थीं, लेकिन वह अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाती थीं।

नड्डा ने कहा कि पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री कहते थे कि मैं 1 रुपया भेजता हूं तो 85 पैसा न जाने कहां चला जाता है। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करोड़ों रुपए डायरेक्ट लोगों के बैंक खाते में भेजे गए। नड्डा ने कहा कि 2014 से पहले लगभग करोड़ों बहनें लकड़ी का चूल्हा जलाती थीं, आज ‘उज्ज्वला योजना’ के तहत 9.60 करोड़ से अधिक महिलाओं को निशुल्क LPG गैस कनेक्शन दिया गया है। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के विपरीत, भाजपा ने हमेशा लोगों के जीवन में अंतिम छोर तक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!