राजस्थान के 199 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

राजस्थान के 199 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू

 राजस्थान के 199 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू

राजस्थान(जयपुर),शनिवार 25 नवंबर 2023

राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। राज्य में 5 करोड़ 26 लाख 90 हजार 146 मतदाता 1863 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 183 महिला उम्मीदवार भी हैं। मतदान शाम 06 बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों के सहयोग से जिलों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। शुरुआती दौर में मतदान की गति धीमी है। हालांकि, सुबह 7 बजे से पहले ही लोग मतदान करने बूथों पर पहुंचने लग गए थे।

राजस्थान के 199 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 51,507 मतदान केंद्रों पर 5 करोड़ 26 लाख 90 हजार 146 मतदाता 1863 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 युवा मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 18-19 आयु वर्ग के 22,61,008 नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। प्रदेश में 51 हजार 980 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर औसत 1023 मतदाता हैं। राज्य में 1592 मतदान केंद्रों की कमान महिलाओं और 199 मतदान केंद्रों की बागडोर दिव्यांग कार्मिकों को सौंपी गई है। राज्य में 26 हजार 393 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी।

राज्य की 200 सीटों में से 199 पर इसलिए वोटिंग हो रही है, क्योंकि श्रीगंगानगर विधानसभा सीट के उम्मीदवार गुरमीत सिंह किन्नर के निधन के चलते यहां चुनाव स्थगित कर दिया गया है। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 198 और भाजपा ने 199 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि 737 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। इनके अलावा बसपा के 185, आम आदमी पार्टी के 86, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 78, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के 46, भारत आदिवासी पार्टी के 27, राइट टू रिकॉल पार्टी के 26, इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी के 22, अभिनव राजस्थान पार्टी के 21, जननायक जनता पार्टी के 20, बहुजन मुक्ति पार्टी के 18, भारतीय ट्राइबल पार्टी के 17, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्स) के 17, अभिनव लोकतांत्रिक पार्टी, एआईएमआईएम और भीम ट्राइबल कांग्रेस के 10-10 समेत ढाई दर्जन से अधिक पार्टियों के सैकड़ों उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!