विवेकानंद फांउडेशन ने लगाया तीन दिवसीय जांच शिविर
देहरादून , स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर तीन दिवसीय निशुल्क डेंगू, यूरिक एसिड एवं मधुमेह जांच शिविर लगाया है।
इस शिविर की मोबाइल जांच टीम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सचिन गुप्ता और फाउंडेशन के संरक्षक, भाजपा कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, पूर्व महामंत्री संगठन कैलाश पंत ने किया। आयोजन के पहले दिन इस सचल शिविर में 300 से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया।
सचिन गुप्ता ने बताया कि डेंगू की महामारी (Epidemic) को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर इस शिविर से गरीब तबके के लोगों तक नि:शुल्क जांच का लाभ पहुंचा कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है, जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है संस्था की सहयोगी भूमिका में वृंदा डायग्नोस्टिक्स की सहायता से इस शिविर का आयोजन संभव हुआ इस मौके पर डायग्नोस्टिक्स की टीम के सदस्य मोहसिन, अश्विनी, राहुल समेत तमाम तकनीशियन मोबाइल वैन में जांच टीम के रूप में उपस्थित थे।