ग्रामीणों की बैठक में साहिया में पुलिस चैकी खोलने की मांग - Shaurya Mail

Breaking News

ग्रामीणों की बैठक में साहिया में पुलिस चैकी खोलने की मांग

 ग्रामीणों की बैठक में साहिया में पुलिस चैकी खोलने की मांग

ग्रामीणों की बैठक में साहिया में पुलिस चैकी खोलने की मांग

 

विकासनगर, ग्राम पंचायत नेवी की एक आम बैठक आयोजित की गयी। जिसमें साहिया में पुलिस चैकी खोलने की मांग की गयी। ग्राम पंचायत प्रधान नीलम सवई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि साहिया में आये दिन हो रही आपाराधिक वारदातों को रोकने के लिए साहिया बाजार में पुलिस चैकी का खुलना अनिवार्य है। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत नेवी की मंडी के पास पुराना पंचायत घर है, जो जर्जर हाल हो चुका है। जबकि नेवी ग्राम पंचायत में अपना नया भवन बन गया है। जहां से ग्राम पंचायत के सभी काम संचालित होते हैं। इसलिए ग्राम पंचायत ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर डीजीपी को पत्र भेजा है। पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत नेवी की साहिया मंडी के समीप पुराने पंचायत घर में पुलिस चैकी खोली जाय। जिसके लिए ग्राम पंचायत अपनी उक्त भूमि को पुलिस को सर्वसम्मति से दान कर रही है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!