उपराष्ट्रपति पहुंचे रांची, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
झारखंड(रांची),रविवार 10 दिसंबर 2023
उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार जगदीप धनखड़ रविवार को रांची पहुंचे।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि पर उपराष्ट्रपति का बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर राज्यपाल सीपी० राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।