एलबीएस अकादमी के समारोह में शिरकत करने पहुंचे उप राष्ट्रपति धनखड़ - Shaurya Mail

Breaking News

एलबीएस अकादमी के समारोह में शिरकत करने पहुंचे उप राष्ट्रपति धनखड़

 एलबीएस अकादमी के समारोह में शिरकत करने पहुंचे उप राष्ट्रपति धनखड़

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 05 अप्रैल 2024

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने चुनरी और गंगाजल भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने भी उप राष्ट्रपति का देवभूमि पर स्वागत करते हुए चारधाम यात्रा पर आने का निमंत्रण दिया।

शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ पहुंचे। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ यहां से लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी पहुंचे।

इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार, जिलाधिकारी सोनिका, एसएसपी अजय सिंह आदि उपस्थित थे।

उप राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!