राज्यपाल से सेतु आयोग के उपाध्यक्ष ने की भेंट, विकास रोडमैप का दिया प्रस्तुतीकरण - Shaurya Mail

Breaking News

राज्यपाल से सेतु आयोग के उपाध्यक्ष ने की भेंट, विकास रोडमैप का दिया प्रस्तुतीकरण

 राज्यपाल से सेतु आयोग के उपाध्यक्ष ने की भेंट, विकास रोडमैप का दिया प्रस्तुतीकरण

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 20 फरवरी 2026

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से गुरुवार को लोक भवन में सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर जोशी ने उत्तराखण्ड के समेकित एवं संतुलित विकास के लिए कृषि, पर्यटन और वेलनेस पर आधारित एक रणनीतिक रोडमैप का प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने राज्य के संसाधनों के प्रभावी उपयोग और दीर्घकालिक विकास की दिशा में प्रस्तावित योजनाओं की रूपरेखा से अवगत कराया। राज्यपाल ने प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए कहा कि विकास कार्यों में संतुलन और दीर्घकालिक सोच आवश्यक है, ताकि राज्य का समग्र एवं सतत विकास सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन और अपर सचिव रीना जोशी भी उपस्थित रहीं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!