पुण्यानंद गिरि की गिरफ्तारी के लिए वैदिक ब्राह्मण सभा ने कोतवाली में दिया ज्ञापन
ऋषिकेश, वैदिक ब्राह्मण सभा के नेतृत्व में ऋषिकेश के ब्राह्मणों ने कोतवाली में पुण्यानंद गिरि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे और वैदिक ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में ब्राह्मणों ने ज्ञापन सौंपा वैदिक ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आचार्य मणिराम पैन्यूली ने कहा कि पुण्यानंद गिरि ने ब्राह्मणों के विरुद्ध अत्यधिक निंदनीय बयान दिया है। व्यास पीठ से इस प्रकार के अमर्यादित बयान की जितनी निंदा की जाये उतनी कम है। उन्होंने कहा कि आज ब्राह्मण महासभा ने मात्र शान्तिपूर्वक आकर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए ज्ञापन सौंपा अगर इस प्रकार के अभद्र और अमर्यादित बयान देने वाले को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो उग्र आन्दोलन होगा।
वैदिक ब्राह्मण महासभा के प्रवक्ता चिकित्सक जनार्दन कैरवान और पर्यावरणविद् विनोद जुगलान विप्र ने कहा कि पुण्यानंद के इस बयान के खिलाफ पूरे देश के ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है। इस प्रकार के अमर्यादित बयान देने वालों को व्यास पीठ पर बैठने पर रोक लगनी चाहिए।
इस अवसर महासभा के उपाध्यक्ष शिव स्वरूप नौटियाल, महामंत्री महेश चमोली,कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल, आचार्य सुभाष चन्द्र डोभाल, आचार्य पुरुषोत्तम रणाकोटी उमादत्त अन्थवाल, भवानी दत्त काँलौनी विजय कोठियाल सहित कई ब्राह्मण उपस्थित थे।