प्रकृति से जुड़ने का प्रयास है वसंतोत्सव : मुख्यमंत्री धामी - Shaurya Mail

Breaking News

प्रकृति से जुड़ने का प्रयास है वसंतोत्सव : मुख्यमंत्री धामी

 प्रकृति से जुड़ने का प्रयास है वसंतोत्सव : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड(देहरादून), शनिवार 02 मार्च 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से भेंट कर उन्हें वसंतोत्सव की शुभकामना दी।

मुख्यमंत्री ने राजभवन में आयोजित वसंतोत्सव का अवलोकन किया और आकर्षक पुष्प प्रदर्शनी की सराहना करते हुए प्रकृति से जुड़ने का सार्थक प्रयास बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न प्रकार के पुष्पों के लिए भी उत्तराखंड की पहचान रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रजाति के पुष्पों का सौंदर्य मानसिक शांति के साथ पर्यावरण की स्वच्छता का भी संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्रों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग की भी सराहना की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!