विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं
विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं
टिहरी, राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में सांस्कृतिक परिषद की ओर से छात्रों के बीच लोक परिधान, एकल और काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पंकज पांडे ने दीप प्रज्जविलत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों के साथ-साथ अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना,इससे छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। लोक परिधान में राहेणी रांगड, शिवानी,नीता बिष्ट, एकल गीत में सपना रवल्टा, नीता बिष्ट,नीरज तथा काव्य पाठ में रोहिणी रांगड़, शिवानी और नीता बिष्ट ने क्रमशरू प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को महाविद्यालय प्राचार्य ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर डॉ. नीलाजना, शीला बिष्ट,अनिल कुमार,राजेश सिंह, उमा पपनोई, आंचला नौटियाल, बिट्टू सिंह, लक्ष्मण दस, गुलनाज, संदीप कश्यप, डॉ. संगीता आदि मौजदू थे।