वैश्य बंधु समाज की महिला विंग की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित - Shaurya Mail

Breaking News

वैश्य बंधु समाज की महिला विंग की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

 वैश्य बंधु समाज की महिला विंग की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

हरिद्वार,  वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आर्यनगर स्थित होटल में आयोजित किया गया। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कमलेश सिंघल, महिला विंग की संरक्षक नरेश रानी गर्ग, अरुण बंसल, वंदना गुप्ता, मीरा जैन ने नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर नरेश रानी गर्ग और अरुणा बंसल ने महिला विंग की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि महिला हितों में मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। संगठित होकर संगठन को और मजबूती प्रदान करें। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वैश्य बंधु समाज महिला विंग अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान देता चला आ रहा है। नवगठित कार्यकारिणी महिला विंग को ऊंचाइयों पर ले जाने में योगदान करे। अध्यक्ष निधि बंसल, महामंत्री प्रीति अग्रवाल एवं कोषाध्क्ष कृतिका बंसल ने समस्त कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि महिला विंग की पदाधिकारी सामाजिक सरोकारों में अपना योगदान दें। धर्मनगरी में समय-समय पर चिकित्सा शिविर, पॉलीथिन उन्मूलन, गंगा प्रदूषण आदि अभियान चलाएं। निम्न वर्गों के उत्थान में सभी को अपना सहयोग देना चाहिए। अध्यक्ष विशाल गर्ग एवं महामंत्री राजीव गुप्ता ने कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में उच्च पदों पर कार्य कर देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। वैश्य बंधु समाज महिला विंग की नवगठित कार्यकारिणी महिला हितों के संरक्षण में अपना योगदान करेंगी। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष निधि बंसल, उपाध्यक्ष अलका अग्रवाल और प्रीति गुप्ता, महामंत्री प्रीति गुप्ता, कोषाध्यक्ष ऋतिका बंसल, उपाध्यक्ष वर्षा गुप्ता, मीडिया प्रभारी रुचि ट्रोलिया, प्रचार मंत्री पूर्णिमा अग्रवाल, संगठन मंत्री मोनिका अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य जली अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, गौरी गर्ग शामिल रहीं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!