वैश्य महासभा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
वैश्य महासभा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
हल्द्वानी, हल्द्वानी में रविवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में वैश्य महासभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें आलोक शारदा और भवानी शंकर नीरज महामंत्री चुने गए। समारोह में नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर व गणेश भगवान की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। सभा का संचालन पूर्व महामंत्री विनीत अग्रवाल ने किया। बीते माह हंगामे के चलते चुनाव टाल दिए गए थे।
कार्यक्रम में नव नियुक्त अध्यक्ष आलोक ने कहा कि वैश्य महासभा आगामी दो वर्ष के लिए अपने कार्यों को सूचीबद्ध कर एक कैलेंडर बनाएगी। महामंत्री भवानी शंकर ने बताया कि वैश्य महासभा, सामाजिक समरसता एवं वैश्य एकता के लिए वचनबद्ध है। कार्यक्रम को संरक्षक बद्री प्रसाद गुप्ता, बिंदेश गुप्ता, भगवान सहाय अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, श्रीकांत खंडेलवाल आदि ने संबोधित किया। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों गणेश महोत्सव आदि पर चर्चा की गई। भोला नाथ केसरवानी, विवेक कश्यप, अतुल जैसवाल, सीमा देवल, राजीव जैसवाल, खुशबू जैसवाल, नीरज प्रभात गर्ग, राजीव अग्रवाल, सुधांशु खंडेलवाल, सुचित्रा जैसवाल, नीरज शारदा, विजय बंसल, दीपक माहेश्वरी, मनोज गुप्ता, प्रेम गुप्ता आदि मौजूद रहे।