उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने किया भगवान परशुराम जयंती पर पाठ और प्रसाद वितरण का आयोजन किया - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने किया भगवान परशुराम जयंती पर पाठ और प्रसाद वितरण का आयोजन किया

 उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने किया भगवान परशुराम जयंती पर पाठ और प्रसाद वितरण का आयोजन किया

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 29 अप्रैल 2025

आज भगवान परशुराम की जयंती के शुभ अवसर पर उत्तराखंड सामाजिक सम्मान ट्रस्ट की जिला कार्यकारिणी देहरादून द्वारा एक भक्ति और श्रद्धा से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शिवम पंडित जी ने किया।

यह आयोजन देहरादून सेलाकुई के ज्वाला माता, हनुमान और शिव मंदिर में हुआ, कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी की मूर्ति का विधिपूर्वक पूजन करके की गई। भगवान को पारंपरिक वस्त्र पहनाए गए और उनके हाथ में उनका प्रतीक ‘फरसा’ भी धारण कराया गया।

पूजन और पाठ के बाद, सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया और सभी लोगों ने भगवान परशुराम से अपने जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।

जिलाध्यक्ष शिवम पंडित ने बताया कि, हम हर साल परशुराम जयंती पर भगवान का पाठ और पूजा करते हैं। यह परंपरा हम सब को एकजुट करती है और हमें अपने महान इतिहास और संस्कृति की याद दिलाती है।

इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शिवम भट्ट (पंडित),जिला महासचिव वैभव पंत,जिला सचिव अभिषेक राघव, जिला कोषाध्यक्ष गौरव नौटियाल अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!