उत्तराखंड : ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत नड्डा ने किया पौधरोपण - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड : ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत नड्डा ने किया पौधरोपण

 उत्तराखंड : ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत नड्डा ने किया पौधरोपण

हरिद्वार , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज परिसर, हरिद्वार में ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वह अपने एक दिन के प्रवास पर उत्तराखंड आए हैं इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने देश की आजादी और देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों का स्मरण किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, संसद के सदस्य डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, संसद के सदस्य रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायक मदन कौशिक और अन्य लोग मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!