उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष पद पर जय कुमार तिवारी एवं महामंत्री पद पर महावीर सिंह चुने गए - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष पद पर जय कुमार तिवारी एवं महामंत्री पद पर महावीर सिंह चुने गए

 उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष पद पर जय कुमार तिवारी एवं महामंत्री पद पर महावीर सिंह चुने गए

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष पद पर जय कुमार तिवारी एवं महामंत्री पद पर महावीर सिंह चुने गए

 

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ऋषिकेश ईकाई का चुनाव विधिवत हुआ संपन्न।

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के इस चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर जय कुमार तिवारी एवं मां महामंत्री पद पर महावीर सिंह चुने गए।

उपाध्यक्ष पद पर दिनेश सिंह सुरियाल, कोषाध्यक्ष पद पर एस के विरमानी, संगठन मंत्री विपिन नागी, प्रचार मंत्री के एस पुष्कर , सांस्कृतिक सचिव अनुसूया शर्मा, कार्यकारी सदस्य मनीष शर्मा, अनुराग तिवारी और सदस्यों में शिवानी चंद, नरेंद्र कश्यप का चयन किया गया।

सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मुनि की रेती नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने मिष्ठान खिलाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने दूरभाष पर सभी चुने हुए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

इसके साथ ही जिला अध्यक्ष राजीव मैथ्यू ने शुभकामना संदेश प्रेषित कर सभी को शुभकामनाएं दिया।

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ऋषिकेश के अध्यक्ष जय कुमार तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। समाज में ,देश में व्याप्त समस्याओं और उपलब्धियों को ईमानदारी से प्रकाशित कर जन-जन पहुंचाने का काम पत्रकार करता है ,और आज जो नए पदाधिकारी चुने गए हैं ,मैं आशा व्यक्त करता हूं की हम सभी लोग एक पूरी टीम बनाकर पत्रकार हित ,समाज के हित के लिए और जनहित की समस्याओं को उजागर कर समाज को एक नई दिशा देंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!