उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष ने मुरली मनोहर जोशी से की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष ने मुरली मनोहर जोशी से की भेंट

 उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष ने मुरली मनोहर जोशी से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 03 अगस्त 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी से उनके दिल्ली आवास पर भेंट की।

सांसद महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में हुई इस मुलाकात में डाॅ जाेशी की कुशलक्षेम जानी और उनके स्वास्थ्य रहने की कामना की। डाॅ भट्ट ने मुरली मनोहर जोशी को महान संगठनकर्ता, विचारक और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि जाेशी भाजपा और विशेषकर उत्तराखंड के गौरव हैं, जिनके दिखाए रास्ते पर राज्य और संगठन निरंतर तरक्की की नई ऊंचाईयों को छू रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!