उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद ने आज प्रदेश सरकार का आभार जताया
देहरादून 14 मार्च उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश सरकार का आभार जताया कि उन्होंने राज्य प्राप्ति आंदोलनकारियों को 10% क्षैतिज आरक्षण के बिल को मंत्रिमंडल की बैठक में रखकर उसे पारित कराया
स्मरण रहे कि राज्य आंदोलनकारी काफी समय से 10% क्षतिज आरक्षण की मांग कर रहे थे जो अब जाकर पूरी हुई
परिषद के कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई की धामी सरकार इसी प्रकार राज्य आंदोलनकारियों की मांगे पूरी करती रहेगी
प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के संरक्षक नवनीत गुसाईं राकेश शर्मा ,राकेश भट्ट ,विजेंद्र सेमवाल, राजेश शर्मा ,केंद्रीय अध्यक्ष विपुल नौटियाल व जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार प्रभात डेंड्रियाल धर्मानंद भट्ट विनोद असवाल आदि अनेक लोग उपस्थित रहे