शहरी विकास मंत्री ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी व वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती पर दी श्रद्धांजलि - Shaurya Mail

Breaking News

शहरी विकास मंत्री ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी व वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

 शहरी विकास मंत्री ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी व वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड(ऋषिकेश),बुधवार 25 दिसंबर 2024

शहरी विकास मंत्री एवं स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंत्री अग्रवाल ने दोनों महापुरुषों की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि समारोह में मंत्री डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी न केवल एक कुशल प्रशासक और महान वक्ता थे, बल्कि समाज के हर वर्ग द्वारा सम्मानित किए गए जन नेता थे। उन्होंने बताया कि अटल जी के नेतृत्व में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ और उत्तराखंड राज्य के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि अटल जी का राष्ट्रहित हमेशा सर्वोपरी था और उनका योगदान भारतीय राजनीति में अमिट रहेगा।वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को याद करते हुए मंत्री ने कहा कि उन्हें ‘पेशावर कांड’ का महानायक माना जाता है। उन्होंने अपनी देशभक्ति और साहस से निहत्थी जनता पर गोली चलाने के आदेश को न मानकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण मोड़ दिया। पेशावर कांड भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक घटनाक्रम था, जिसने क्रांतिकारी आंदोलन को एक नई दिशा दी।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, सुरेंद्र कुमार, राज्य आंदोलनकारी सरोज डिमरी, जिलाध्यक्ष कविता शाह, युवा मोर्चा के महामंत्री अभिनव पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।इसके अलावा मीरानगर में भी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया गया। मंत्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि अटल जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई और उनकी दूरदृष्टि, पोखरण परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में भारत की जीत के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र कुमार, पूर्व दायित्वधारी सुरेंद्र मोंगा, जिला महामंत्री अनिता प्रधान आदि उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!