राहुल के बयान पर संसद में हंगामा: राजनाथ बोले- राहुल गांधी ने देश का अपमान किया, गोयल बोले- सदन से माफी मांगें - Shaurya Mail

Breaking News

राहुल के बयान पर संसद में हंगामा: राजनाथ बोले- राहुल गांधी ने देश का अपमान किया, गोयल बोले- सदन से माफी मांगें

 राहुल के बयान पर संसद में हंगामा: राजनाथ बोले- राहुल गांधी ने देश का अपमान किया, गोयल बोले- सदन से माफी मांगें

विदेशों में भारत को लेकर दिए गए बयानों के बाद से राहुल गांधी पर भाजपा जबरदस्त तरीके से हमलावर है। भाजपा सड़क से लेकर संसद तक राहुल गांधी पर देश का अपमान करने का आरोप लगा रही है। इन सब के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राहुल गांधी पर भारत का अपमान करने का आरोप लगाया और साफ तौर पर कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। रक्षा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में जाकर भारत को बदनाम करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत की गरिमा पर, भारत की प्रतिष्ठा पर गहरी चोट पहुंचाने की कोशिश की है। पूरे सदन के द्वारा उनके इस व्यवहार की निंदा की जानी चाहिए और संसद के फोरम पर उन्हें क्षमा याचना करनी चाहिए।

आपको बता दें कि राहुल गांधी द्वारा भारतीय लोकतंत्र को लेकर लंदन में की गई टिप्पणी पर आज संसद में भारी हंगामा हुआ। भाजपा सांसद अपने स्थान से ही ‘राहुल गांधी माफी मांगो’ के नारे लगा रहे थे। राजनाथ ने कहा कि पूरे सदन को उनके (राहुल के) इस व्यवहार की निंदा करनी चाहिए और आपके (अध्यक्ष के) द्वारा यह निर्देश दिया जाना चाहिए कि संसद के फोरम पर वे क्षमा याचना करें। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस की बातों का जवाब देने में अच्छा नहीं लगता क्योंकि आलोचना के लिए भी तर्क होना चाहिए, जो उनकी बातों में नहीं होता। वे संसद नहीं चलने देते जिससे संसद में जरूरी मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पाती। कांग्रेस की रुचि नहीं है सदन को चलने देने में।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वे खुद यहां लोकतंत्र को कुचल रहे हैं और हर एजेंसी का गलत उपयोग कर रहे हैं। वे देश को एक तानाशाही की तरह चला रहे हैं और फिर ये लोग लोकतंत्र और देशभक्ति की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि जो सदस्य सदन (राज्य सभा) का हिस्सा नहीं उसके बारे में सवाल कैसे उठा सकते हैं? यह नियम के ख़िलाफ़ है।सदन के नेता को 10 मिनट और विपक्ष के नेता को सिर्फ 2 मिनट दिए गए, यही तो लोकतंत्र खत्म हो रहा है और यही बात उन्होंने(राहुल गांधी) सेमिनार में कही।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!