समान कार्य–समान वेतन पर उपनल कर्मचारी महासंघ ने मंत्री गणेश जोशी का किया अभिनंदन - Shaurya Mail

Breaking News

समान कार्य–समान वेतन पर उपनल कर्मचारी महासंघ ने मंत्री गणेश जोशी का किया अभिनंदन

 समान कार्य–समान वेतन पर उपनल कर्मचारी महासंघ ने मंत्री गणेश जोशी का किया अभिनंदन

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 16 जनवरी 2026

उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से शुक्रवार को उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके कैंप कार्यालय में भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण करने वाले उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन का लाभ दिए जाने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया। मंत्री गणेश जोशी ने मिठाई खिलाकर पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निरंतर प्रयासों तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के परिणामस्वरूप राज्य सरकार ने कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मियों के हित में यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट के सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि चरणबद्ध तरीके से उपनल कर्मियों को समान पद–समान वेतन का लाभ दिया जाएगा। वर्तमान में जिन उपनल कर्मियों की सेवाएं निरंतर 10 वर्ष पूर्ण हो चुकी हैं या आगामी अवधि में पूर्ण होंगी, उन्हें इस निर्णय का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर एमडी उपनल ब्रिगेडियर जे.एन.एस. बिष्ट, उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!