केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हर की पैड़ी पर अपनी माता की अस्थियां विसर्जित कीं - Shaurya Mail

Breaking News

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हर की पैड़ी पर अपनी माता की अस्थियां विसर्जित कीं

 केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हर की पैड़ी पर अपनी माता की अस्थियां विसर्जित कीं

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हर की पैड़ी पर अपनी माता की अस्थियां विसर्जित कीं

 

ऋषिकेश,  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज हरिद्वार पहुँच कर हर की पौड़ी पर अपनी माता की अस्थियों का विसर्जन किया। इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने हरकी पौड़ी पर पहुंच कर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिलकर उनकी मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। 10 अक्टूबर को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माता मोहन कंवर का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली एम्स में निधन हो गया था। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री अपनी माता के अस्थि विसर्जन के लिए हर की पौड़ी पहुंचे थे जहाँ विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। श्री अग्रवाल ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!