रेलवे का निर्माणाधीन पुल गिरा, 17 की मौत, कई लोगों के नीचे दबे होने की आशंका - Shaurya Mail

Breaking News

रेलवे का निर्माणाधीन पुल गिरा, 17 की मौत, कई लोगों के नीचे दबे होने की आशंका

 रेलवे का निर्माणाधीन पुल गिरा, 17 की मौत, कई लोगों के नीचे दबे होने की आशंका

आइजोल। मिजोरम के सैरांग के पास एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढह जाने के बाद बुधवार को 17 मजदूरों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी पुलिस की ओर से आई है। बताया गया है कि सैरांग इलाका आइजोल से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित है। घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है, क्योंकि घटना के वक्त वहां 35-40 मजदूर मौजूद थे। घटना सुबह लगभग 10 बजे हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा है कि मलबे से अब तक 17 शव निकाले गए हैं। कई अन्य अब भी लापता हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने बताया कि रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और थोड़ी देर में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल का दौरा करेंगे।

पीएम ने किया मुआवले का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पीएमएमआरएफ से दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा है कि मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल शीघ्र स्वस्थ हो, बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

सीएम का शोक व्यक्त इस हादसे को लेकर मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरामथंगा की प्रतिक्रिया आ गई है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया है कि आइजोल के निकट सैरंग में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज आज ढह गया। कम से कम 17 श्रमिकों की मौत। बचाव कार्य जारी इस त्रासदी से बहुत दुखी और प्रभावित हूं। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!