दो पूर्व विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, अनुकृति गुसांई ने कांग्रेस से दिया त्याग पत्र - Shaurya Mail

Breaking News

दो पूर्व विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, अनुकृति गुसांई ने कांग्रेस से दिया त्याग पत्र

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 16 मार्च 2024

लोकसभा से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दो पूर्व विधायकों ने जहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली है वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसांई ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को अपना इस्तीफा भेज दिया है, उनके भी भाजपा में शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

शनिवार को कांग्रेस के जिन दो पूर्व विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ली। इनमें गंगोत्री विधायक रह चुके विजयपाल सजवाण और पुरोला से विधायक रह चुके मालचंद का नाम शामिल है। इन दोनों विधायकों ने अपने भारी संख्या में समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली। कार्यक्रम पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, प्रेमचंद अग्रवाल सहित भारी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित थे जबकि अनुकृति गुसांई ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर त्याग पत्र की जानकारी दी है जो कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!