दो बसों की आमने सामने की टक्कर, 22 घायल - Shaurya Mail

Breaking News

दो बसों की आमने सामने की टक्कर, 22 घायल

 दो बसों की आमने सामने की टक्कर, 22 घायल

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 21 नवंबर 2023

राजधानी में एकेश्वर मार्ग पर दो वाहनों की टक्कर में 22 लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।

सोमवार को पुलिस प्रशासन ने बताया कि एकेश्वर मार्ग पर दो बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 22 घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर हंस फाउंडेशन अस्पताल, सतपुली भिजवाया गया।

सामान्य घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। दुर्घटना में घायलों में कृपाल सिंह, 80 वर्ष, संजय 34 वर्ष, अमन 22 वर्ष, पुष्पा नेगी 48 वर्ष, राजेंद्र सिंह 40 वर्ष, आशा 50 वर्ष, वीरेंद्र 51वर्ष, दीपक 56 वर्ष, विनोद 45 वर्ष के नाम शामिल है। उनके साथ अन्य घायलों में नेहा, 15 वर्ष, प्रताप सिंह 48 वर्ष, धर्मेंद्र सिंह 39 वर्ष,अर्जुन सिंह, उम्र 54 वर्ष, बाबू राम 58 वर्ष, हरीश(चालक) 41 वर्ष, संग्राम सिंह (चालक) 44 वर्ष, आनंदी देवी 46 वर्ष, सोबन सिंह 80 वर्ष, नितिन कुमार, सुनीता देवी,सोहन सिंह तथा प्रेम सिंह का नाम शामिल है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!