उत्तराखंड के तुषार अरोड़ा ने उत्तराखंड की स्थानीय सामग्री के साथ नेशनल बरिस्ता चैंपियनशिप में हिस्सा लिया - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड के तुषार अरोड़ा ने उत्तराखंड की स्थानीय सामग्री के साथ नेशनल बरिस्ता चैंपियनशिप में हिस्सा लिया

 उत्तराखंड के तुषार अरोड़ा ने उत्तराखंड की स्थानीय सामग्री के साथ नेशनल बरिस्ता चैंपियनशिप में हिस्सा लिया

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 10 सितंबर 2026

दिल्ली में हुई नेशनल बरिस्ता चैंपियनशिप के शुरुआती दौर (प्रीलिम्स) में उत्तराखंड के बुरांश और शहद को पेश किया गया।

देहरादून के ‘विंटरलाइन कॉफी रोस्टर्स’ के तुषार अरोड़ा ने नेशनल बरिस्ता चैंपियनशिप (दिल्ली प्रीलिम्स) में शानदार तरीके से प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने उत्तराखंड की सामग्री—मुनस्यारी का बुरांश और चंपावत का शहद—इस्तेमाल करने का फैसला किया।

उनका मकसद उत्तराखंड के युवाओं को दुनिया भर में पेशेवर बरिस्ता (कॉफी शेफ) के तौर पर पहचान दिलाना और उन्हें बढ़ावा देना है।

कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया ने दिल्ली में नेशनल बरिस्ता चैंपियनशिप आयोजित की। यह कॉफी इंडस्ट्री का सबसे बहुप्रतीक्षित इवेंट है। सभी क्षेत्रों से चुने गए टॉप 16 प्रतिभागी अब नेशनल टाइटल के लिए आगे मुकाबला करेंगे।

देहरादून, उत्तराखंड से ‘विंटरलाइन कॉफी रोस्टर्स’ के तुषार अरोड़ा ने इसमें हिस्सा लिया। तुषार उत्तराखंड की स्थानीय सामग्री मुनस्यारी का बुरांश और चंपावत का शहद के ज़रिए राज्य को बढ़ावा देने वाले वे पहले व्यक्ति बने जिन्होंने पूरे दिल्ली वालों का दिल जीत है। उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!