भाजपा के शीर्ष नेता एवं प्रधानमंत्री मोदी की आज उत्तर प्रदेश में चार जगह जनसभा - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा के शीर्ष नेता एवं प्रधानमंत्री मोदी की आज उत्तर प्रदेश में चार जगह जनसभा

नई दिल्ली,गुरुवार 16 मई 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। वो सुबह सबसे पहले लालगंज और सबसे आखिर में प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर प्रदेश में चार स्थानों में आयोजित भाजपा की जनसभाओं में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए देश में धुआंधार प्रचार कर मतदाताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे लालगंज, दोपहर 12ः30 बजे जौनपुर, दो बजे भदोही और शाम होने से कुछ पहले पौने चार बजे प्रतापगढ़ में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!