आज का राशिफल

सोमवार 19 अगस्त 2024
आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष – पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति, स्वविवेक से लिया गया कार्य हितकर, बकाये धन की प्राप्ति, मित्रों से सहयोग, मनोविनोद के अवसर सुलभ, धन लाभ।
- वृषभ – बुद्धि-चातुर्य से संकल्प सिद्धि, जनसम्पर्क का सुयोग, जटिल समस्याओं का संतोष-जनक समाधान, पत्नी का स्वास्थ्य सुधार, मनोरंजन में अभिरुचि, हर्ष भी।
- मिथुन – आत्मविश्ववास की कमी, वैचारिक अस्थिरता, व्यय, शेष समय में व्यावसायिक विस्तार, नौकरी में पदोन्नति, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता।
- कर्क – सफलता, कार्य क्षमता में वृद्धि, विरोधी परास्त, सुयश की प्राप्ति, शेष समय में प्रतिकूलता, कार्यों में अड़चनें, अध्ययन में व्यतिक्रम।
- सिंह – पराक्रम से कार्य सिद्धि, स्वास्थ्य में सुधार, शुभ भावनाओं का उदय, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क, दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य, नवसम्पर्क लाभदायी।
- कन्या – समय उन्नति में सहायक, योजना के कार्यान्वयन हेतु विचार-विमर्श, जीवन में इच्छित घटना घटित, दाम्पत्य जीवन मधुर, दर्शनीय स्थलों की यात्रा का सुयोग।
- तुला – दिनचर्या व्यवस्थित, आरोग्य सुख, पूँजी का प्रतिफल प्राप्त शेष समय में योजनापूर्ति में व्यवधान, जोखिम से हानि, परिजनों से कष्ट।
- वृश्चिक – परेशानी, शंका-कुशंका प्रभावी, व्यय की अधिकता, मानसिक बेचैनी, शेष समय में परिस्थितियों में सुधार, विवादास्पद मसल हल।
- धनु – बुद्धि-चातुर्य से कार्यों में सफलता का सुयोग, आय के नवीन स्रोत, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर, भौतिक सुख सुविधा प्राप्त, ज्ञान विज्ञान में रुचि।
- मकर – साहसिक प्रयास प्रगति पर, जिम्मेदारियों को निभाने हेतु प्रयत्तशील, धन संचय की ओर प्रवृत्ति, धर्म अध्यात्म के प्रति आस्था, इच्छानुकूल घटनाएं घटित।
- कुम्भ – पारिवारिक तनाव, समस्याओं से चिन्तित, उनतति में बाधा, शेष समय में नवयोजना फली भूत, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, घरेलू वातावरण सुखद।
- मीन – समय प्रगतिकारक, व्यक्तिगत परेशानी में कमी, इच्छाशक्ति जागृत, शेष समय में कार्यों में अड़चनें, आरोग्य सुख में बाधा।