आज का राशिफल - Shaurya Mail

Breaking News

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

गुरुवार 26 मार्च 2026

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – आज मेष राशि के जातकों को व्यावसायिक सफलता देखने को मिलेगी, अपनों का साथ होगा, सेहत मध्यम बनी रहेगी, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली बनी हुई है। व्यापार बहुत अच्छा बना रहेगा। पीली वस्तु पास रखने से लाभ होगा।
  2. वृषभ –वृषभ जातक शब्द जातक की तरह व्यवहार करेंगे। फंड में बढ़ोतरी होगी, नए-नए संयोग और लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी हुई है। पीली वस्तु का दान करने से फायदा होगा।
  3. मिथुन – मिथुन जातक मानसिक चंचलता का ध्यान रखें। आज के दिन शुभता बढ़ेगी, प्रेम विवाह की तरफ आगे बढ़ेगा, सेहत में सुधार होगा। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है। काली जी को प्रणाम करने से शुभ फल मिलेगा।
  4. कर्क –कर्क राशि के जातकों के अनाप-शनाप खर्च होंगे। सेहत, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी रहेगी। चिंताएं बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। मन परेशान रहेगा। कुल मिलाकर अच्छा समय नहीं रहने वाला है। काली वस्तु का दान करें।
  5. सिंह –सिंह जातकों के लिए आज के दिन आय के नए स्रोत बनेंगे,यात्रा के योग बनेंगे, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी और सेहत, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा बना रहेगा। लेकिन सूर्य के अष्टम भाव में होने की वजह से सेहत का ख्याल रखें। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
  6. कन्या –कन्या राशि के जातकों को कोट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। वाद-विवाद और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पिता का साथ बना रहेगा।
  7. तुला –भाग्यवश काम बनेंगे। समय अनुकूल बना हुआ है, सेहत में सुधार, प्रेम-संतान का साथ और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी हुई है। पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
  8. वृश्चिक –वृश्चिक जातकों के लिए समय ठीक बना हुआ है लेकिन थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान का साथ बना रहेगा, व्यापार अच्छा बना रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
  9. धनु – धनु राशि के जातकों का विवाह तय हो सकता है। विवाहित लोग पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरी की स्थिति अच्छी बनी हुई है, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। लाल वस्तु पास रखने से फायदा होगा।
  10. मकर – मकर जातकों का शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा। प्रेम-संतान का साथ और व्यापार अच्छा बना रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीष बना रहेगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
  11. कुंभ – कुंभ राशि के विद्यार्थियों, लेखक, कवियों के लिए अच्छा समय रहने वाला है। सेहत अच्छी बनी रहेगी। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है। हरी वस्तु पास रखें।
  12. मीन – भू-भवन की खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है। घर में कोई शुभ कार्य संभव है, मां की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। सेहत, प्रेम, संतान और व्यापार सभी चीजें अति शुभ बनी रहेंगी। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!