आज का राशिफल - Shaurya Mail

Breaking News

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

मंगलवार 10 मार्च 2026

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – प्रतिकूल समय है। बहुत बच के पार करिए। किसी भी तरीके का कोई रिस्क ना लीजिए। चाहे वो स्वास्थ हो, प्रेम, संतान हो या व्यापार हो। हर दृष्टिकोण से मध्यम समय है, बच कर पार करिए। सूर्य को जल देना, काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभकारी होगा।
  2. वृषभ – जीवन का आनंद लेंगे। पति-पत्नी के लिए अच्छा समय। प्रेमी-प्रेमिका के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम, संतान थोड़ा सा ओवरऑल मध्यम है लेकिन आज का दिन अच्छा है। तो एक शुभकारी समय का निर्माण हो रहा है। नौकरी-चाकरी के लिए भी अच्छा समय है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  3. मिथुन – शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा। प्रेम की स्थिति काफी है लेकिन चंचलता पर ध्यान रखिए। संतान आज्ञा का पालन करेगी। व्यापार भी ठीक रहेगा। सफेद वस्तु पास रखना, लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
  4. कर्क – मानसिक चंचलता पर ध्यान रखिएगा। नकारात्मक ऊर्जा के चपेट में आ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है, लेकिन भावुक मन से लिया गया निर्णय मानसिक और शारीरिक दोनों परेशानी में डालेगा। व्यापार मध्यम चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
  5. सिंह – भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम की स्थिति मध्यम, संतान की स्थिति मध्यम और थोड़ा कलहकारी सृष्टि का भी सृजन हो रहा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  6. कन्या – पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। बस स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेम, संतान की भी स्थिति अच्छी है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
  7. तुला – धन आगमन होगा। अपनों में वृद्धि होगी। निवेश अभी मत करिएगा। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसा ना लगाएं और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। प्रेम को लेकर के, जो संतान वाले हैं संतान को लेकर के, विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में मानसिक परेशानी जम के रहेगी इन दिनों। बच के पार करिए। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
  8. वृश्चिक – वृश्चिक राशि की स्थिति अच्छी है। सौम्यता बढ़ रही है। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे है, लेकिन एक सकारात्मक मानसिक स्थिति के कारण स्वास्थ्य में भी अच्छी, अच्छा फर्क पड़ेगा। प्रेम, संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। एक थोड़ी शुभता वाला यह कहा जाएगा लेकिन आपके व्यापारिक दृष्टिकोण में या व्यापार में कोई नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, उसके ध्यान दीजिए। काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
  9. धनु – मन चिंतित रहेगा। घबराहट, बेचैनी, सर दर्द, खर्च की अधिकता, अज्ञात भय सताएगा। प्रेम, संतान भी मध्यम है लेकिन व्यापार ठीक रहेगा। लाल वस्तु का पास रखना शुभ होगा।
  10. मकर – आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम, संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  11. कुंभ – कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य ऊपर नीचे रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
  12. मीन – भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान की स्थिति भी थोड़ी सुधार की तरफ है लेकिन मध्यम चल ही रहा है। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!