आज का राशिफल - Shaurya Mail

Breaking News

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

सोमवार 02 मार्च 2026

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। विद्यार्थी असमंजस में रहेंगे। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। फैशन इत्यादि में खर्च की अधिकता से थोड़ी सी आपकी माली हालत गड़बड़ हो सकती है। डिस्टर्बिंग टाइम कहा जाएगा इसको। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  2. वृषभ – स्वास्थ्य में सुधार हो गया है। आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा और यात्रा यह आनंददायक होगा। बस गृह-कलह पे थोड़ा ध्यान रखिए और भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी पे थोड़ा सा वाद-विवाद हो सकता है। प्रेम संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  3. मिथुन – नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। लेकिन व्यापारिक स्थिति पहले से सुधर चुकी है। प्रेम संतान की स्थिति सुधर चुकी है। आपके लिए यह सुखद चेंजिंग है जो शुक्र की चेंजिंग हुई है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  4. कर्क – धन हानि के संकेत हैं इसलिए निवेश मत करिएगा। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं इसलिए इस बात का ध्यान रखिएगा। बाकी दांपत्य में सुधार, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी बेहतर हो गई, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
  5. सिंह – स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे है, खर्च की अधिकता, मानसिक परेशानी, अज्ञात भय, उदर रोग से परेशानी, दांपत्य की परेशानी, आपका भी थोड़ा मध्यम समय चल रहा है। और दांपत्य को स्वयं भी आप थोड़ा सा नुकसान की तरफ लेकर जा रहे हैं, जो आप रिलेशन में थोड़े कंफ्यूज होकर इधर-उधर दिमाग लगा रहे हैं, तो थोड़ा बच के पार करिए। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
  6. कन्या – आय के नए-नए मार्ग बनेंगे लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। यात्रा करेंगे लाभान्वित होंगे लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है, व्यापार भी लगभग ठीक-ठाक है, स्वास्थ्य पर थोड़ा जरूर ध्यान दीजिएगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  7. तुला – तुला राशि का एक ठीक समय कहा जाएगा। आपकी जो कोर्ट-कचहरी की स्थिति है वो थोड़ा बेहतर कहा जाएगा। यात्रा विवादित हो सकती है, भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन लाभप्रद होंगे। जितनी भी स्थिति हमने कही ये डिस्टर्बिंग है लेकिन लाभ होगा। डिस्टर्बेंस के साथ आपको लाभान्वित होने का मौका मिलेगा। और स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान भी ठीक है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
  8. वृश्चिक – कोर्ट-कचहरी से बचें, पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यावसायिक डिस्टर्बेंस बना रहेगा लेकिन अच्छा होगा, बुरा नहीं होगा। प्रेम-संतान पहले से भी बेहतर है, व्यापार ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।
  9. धनु – परिस्थितियां अनुकूल होंगी। गोचर आपका लाभ देने के लिए तत्पर है। जो भी विवादास्पद चीजें थीं या नकारात्मक चीजें थीं, धीरे-धीरे पॉजिटिव होती जा रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम संतान का साथ होगा और व्यापार भी अच्छा होगा। स्थिति में सुधार शुरू हो गया है। बजरंग बली को प्रणाम करना शुभ होगा।
  10. मकर – थोड़ा बचकर पार करिए। चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल होने के संकेत हैं। ये टेम्परेरी है, एक-दो दिन की बात है। प्रेम संतान की स्थिति सुधार के तरफ, व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  11. कुंभ – घबराहट, बेचैनी, मानसिक परेशानी के साथ-साथ धन लाभ की स्थिति बढ़ रही है। दांपत्य में सुधार, एक एन्जॉयिंग मूड में आप आना शुरू हो जाएंगे और धीरे-धीरे सुधार शुरू हो जाएगा। प्रेम संतान व्यापार ठीक है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
  12. मीन – बहुत बचकर पार करिए। थोड़ा और नुकसान का समय है ये। शत्रु उपद्रव संभव है। दबदबा आपका कायम रहेगा लेकिन डिस्टर्बेंस बहुत रहेगा। प्रेम संतान भी मध्यम है, व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करना, उनको सफेद वस्तु अर्पित करना शुभता दे सकता है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!