आज का राशिफल - Shaurya Mail

Breaking News

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

गुरुवार 12 फरवरी 2026

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – मिलाजुला फल रहेगा। दोपहर तक थोड़ा परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। फिर अनुकूल समय हो जाएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
  2. वृषभ – दोपहर से पहले सारे कार्यों को निपटा लें। इसके बाद थोड़ा समय प्रतिकूल होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा। प्रेम संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
  3. मिथुन – जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।
  4. कर्क – स्वास्थ्य ऊपर नीचे थोड़ा बना रहेगा। शत्रु उपद्रव संभव है, लेकिन जीत आपकी होगी। प्रेम संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
  5. सिंह – सिंह राशि की स्थिति अच्छी है, लेकिन भावुकता पर काबू रखें। लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। तांबे की वस्तु पास रखें।
  6. कन्या – गृह कलह के संकेत है, लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।
  7. तुला – पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।
  8. वृश्चिक – अच्छी स्थिति है। स्वास्थ्य के मामले में प्रेम, संतान, व्यापार सारी स्थितियां अच्छी है। अपनों में वृद्धि होगी, धन में वृद्धि होगी। शुभ समय पीली वस्तु पास रखें।
  9. धनु – ओजस्वी, तेजस्वी बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। प्रेम संतान बहुत अच्छा चल रहा है। व्यापार अच्छा चल रहा है। बस कड़क भाषा का प्रयोग से बचिए। लाल वस्तु पास रखें।
  10. मकर – क्रोध पर काबू रखें। एक रौब रुआब आप में बना हुआ है, लेकिन थोड़ा चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता होगी। मन परेशान रहेगा। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। कोई बड़ी खराब बात नहीं है। लाल वस्तु का दान करें।
  11. कुंभ – आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार पहले से बेहतर होगा। हरी वस्तु पास रखें।
  12. मीन – मीन राशि को कोर्ट-कचहरी में विजय दिलाएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!