आज का राशिफल
सोमवार 17 नवंबर 2025
आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष – आनंदित जीवन गुजारेंगे। प्रेम विवाह की तरफ जाएगा। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा, बहुत ही एक रंगीन समय गुजारेंगे। प्रेमी-प्रेमीका की मुलाकात होगी। सुखद दिन। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
- वृषभ – स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। हार्मोनल प्रॅाब्लम थोड़ी हो सकती है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।
- मिथुन – कोई भी शुभ निर्णय लेने के लिए बहुत ही अच्छा समय। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ है।
- कर्क – भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। घर में कुछ उत्सव का संकेत है। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
- सिंह – पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
- कन्या – धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। वाणी से रस टपकेगा और वाणी द्वारा कुछ भी आप करा लेंगे। इतना आप बिल्कुल फ्लो में रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। निवेश अभी मत करिएगा। सफेद वस्तु पास रखें।
- तुला – आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे आप। आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।
- वृश्चिक – खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। फिर भी कोई अशुभता नहीं है। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
- धनु – आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। मानसिक स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
- मकर – व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सफेद वस्तु पास रखें।
- कुंभ – भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
- मीन – परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना, दान करना शुभ होगा।