Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में आग लगने की घटना को गंभीरता से लिया और बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दियाबीआईएस प्रमाणित वस्तुओं का उपयोग देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : राज्यपालश्री एल.पी. जोशी ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) के रूप में पदभार ग्रहण कियाविरासत महोत्सव में आज भिन्न-भिन्न स्कूलों के 86 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग कर तरह-तरह की कलाओं में अपने-अपने हुनर का रोचक एवं अद्भुत प्रदर्शन कियाप्रारंभिक शिक्षा के द्वादश राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 के द्वितीय दिवस का शुभारंभ उत्तराखंड की प्रथम महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल जी द्वारा किया गया

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

शनिवार 23 अगस्त 2025 

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – स्वास्थ्य सुधार पर, समस्या के संदर्भ में स्वयं का निर्णय हितकर, बकाए धन की प्राप्ति, स्थान-परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था।
  2. बृषभ – मानसिक अशांति, कार्यों के प्रति उदासीनता, पारस्परिक मतभेद, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर, निणशा प्रभावी, मानसिक कष्ट, यात्रा असंतोषजनक।
  3. मिथुन – शुभ भावनाओं का उदय, विशिष्टजनों से सम्पर्क, मौज-मस्ती के निमित्त व्यय, मनोविनोद के सुअवसर प्राप्त, भोग-विलासिता की ओर रुचि, आय के नवीन स्रोत।
  4. कर्क – समय संतोषजनक, साहसिक प्रयास प्रगति पर, व्यक्तिगत जीवन में नवीन उपलब्धि, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता, पारस्परिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, यात्रा सफल।
  5. सिंह – ग्रहस्थिति अनुकूल, पुरुषार्थ के प्रति रुचि, परोपकार की भावना जागृत, घरेलू समस्याएँ सुलझने की ओर, वाहन से सुख, मित्रों से अपेक्षित सहयोग, धन संचय।
  6. कन्या – कार्यों में अड्चनें, साझेदारी के व्यवसाय में हानि, विवाद की आशंका, व्यर्थ के भागदौड़ में समय नष्ट, दाम्पत्य जीवन में कटुता, आरोप-प्रत्यारोप से कष्ट।
  7. तुला – बुद्धि-विवेक से लिया गया निर्णय लाभप्रद, आर्थिक स्थिति में सुधार, सुसंदेश की प्राप्ति, यात्रा का प्रसंग, भौतिक सुख के साधन सुलभ, दाम्पत्य जीवन संतोषजनक।
  8. बृद्चिक – कठिनाइयों का निराकरण, धार्मिक क्रियाकलापों में अभिरुचि, विशिष्टजनों से सम्पर्क, सामाजिक गतिविधियों में सझ्ान, तनाव में कमी, अधिकारी वर्ग से अनुकूलता।
  9. धनु – शुभ भावनाओं का उदय, सामयिक कार्यों में अनुकूलता, इच्छित लाभ की प्राप्ति, नवयोजना की शुरुआत हेतु नूतन-पुरातन मित्रों से संयोग, परिवार में सुखशांति।
  10. मकर – कार्य-व्यवसाय में असफलता, स्वास्थ्य में अड्चनें, समस्याओं से अशांति, आपसी सम्बन्धों में तनाव, वैवाहिक जीवन में मनमुटाव, द्रव्य की क्षति, व्यर्थ भ्रमण।
  11. कुम्भ – ग्रहस्थिति अनुकूल, कठिनाइयों का निवारण, किसी के माध्यम से व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धि, नवसमाचार की प्राप्ति, स्वविवेक का निर्णय लाभदायक।
  12. मीन – कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता, शुभ विचारों के उदय से आत्मिक शांति, संभावित यात्रा संतोषजनक, मनोर॑जन की ओर रुचि, सामाजिक कृत्यों की ओर रुझान।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!