Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में आग लगने की घटना को गंभीरता से लिया और बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दियाबीआईएस प्रमाणित वस्तुओं का उपयोग देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : राज्यपालश्री एल.पी. जोशी ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) के रूप में पदभार ग्रहण कियाविरासत महोत्सव में आज भिन्न-भिन्न स्कूलों के 86 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग कर तरह-तरह की कलाओं में अपने-अपने हुनर का रोचक एवं अद्भुत प्रदर्शन कियाप्रारंभिक शिक्षा के द्वादश राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 के द्वितीय दिवस का शुभारंभ उत्तराखंड की प्रथम महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल जी द्वारा किया गया

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

सोमवार 18 अगस्त 2025

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। मंगल के कष्ट भाव में होने से थोड़ा नसों से संबंधित या त्वचा से संबंधित परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। धनार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। लाल वस्तु पास रखें।
  2. वृषभ – आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
  3. मिथुन – खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर नीचे। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
  4. कर्क – आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति। संतान और प्रेम की स्थिति अच्छी होगी। शुभता के प्रतीक, शुभता का संकेत रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
  5. सिंह – कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
  6. कन्या – भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।
  7. तुला – कुछ देर की बात है परिस्थितियां प्रतिकूल अभी रहेगी फिर अनुकूल हो जाएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
  8. वृश्चिक – महत्वपूर्ण कार्यों को सायंकाल तक निपटा लें। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति सुखद रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।
  9. धनु – स्वास्थ्य में थोड़ा ऊपर नीचे बना रहेगा। शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
  10. मकर – प्रेम में तू तू मैं मैं के संकेत हैं। भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान कराएगा। बाकी प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। स्वास्थ्य अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
  11. कुंभ – मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी। घरेलू सुख बाधित रहेगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
  12. मीन – किया गया पराक्रम सफलतादायक होगा। व्यवसायिक उन्नत का संकेत दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!