Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में आग लगने की घटना को गंभीरता से लिया और बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दियाबीआईएस प्रमाणित वस्तुओं का उपयोग देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : राज्यपालश्री एल.पी. जोशी ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) के रूप में पदभार ग्रहण कियाविरासत महोत्सव में आज भिन्न-भिन्न स्कूलों के 86 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग कर तरह-तरह की कलाओं में अपने-अपने हुनर का रोचक एवं अद्भुत प्रदर्शन कियाप्रारंभिक शिक्षा के द्वादश राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 के द्वितीय दिवस का शुभारंभ उत्तराखंड की प्रथम महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल जी द्वारा किया गया

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

रविवार 10 अगस्त 2025

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – पिता का साथ होगा। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
  2. वृषभ – भाग्यवश काम बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य सुधार की तरफ। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
  3. मिथुन – चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
  4. कर्क – जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
  5. सिंह – शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
  6. कन्या – विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। प्रेम के लिए तू-तू, मैं-मैं का समय। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। मानसिक परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक है। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
  7. तुला – गृह कलह के संकेत। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।
  8. वृश्चिक – पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
  9. धनु – धनदायक समय। अपनों में वृद्धि होगी। जुबान पर काबू रखें और किसी भी तरह की इन्वेसमेंट अभी न करें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
  10. मकर – सामाजिक कद बढ़ेगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करें।
  11. कुंभ – मन चितिंत रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
  12. मीन – आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!