Breaking News

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

मंगलवार 29 जुलाई 2025 

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – शारीरिक सुख, पुरातन विवाद का समापन, नवउत्तरदायित्व का निर्वाह व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धि, घरेलू वातावरण सुखद, ज्ञान-विज्ञान में रुचि।
  2. वृषभ – भाग्योन्नति का मार्ग प्रशस्त, समस्याओं का निराकरण संभव, धनागम का सुअवसर, परोपकार की भावना जागृत, संत समागम, धार्मिक स्थलों की यात्रा।
  3. मिथुन – पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में बाधा, कर्ज की अधिकता से परेशानी, वाद-विवाद से मानसिक अशांति, प्रियजनों से विश्वासघात की आशंका, लाभ का मार्ग अवरुद्ध।
  4. कर्क – बुद्धि चातुर्य से कार्य बनने की ओर, जनसम्पर्क का सुयोग, पत्नी का स्वास्थ्य सुधार पर, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि।
  5. सिंह – इच्छानुकूल घटनाएँ घटित, आत्मविश्वास से कुछेक कार्यों में महत्वपूणओं सफलता, व्यापार में धननिवेश, भाग्योन्नति के नवीन आयाम, मन प्रसन्न।
  6. कन्या – किसी के माध्यम से कुछेक समस्याएँ सुलझने की ओर, व्यक्तित्व का विकास, मेल मिलाप में अभिरुचि, सुसमाचार की प्राप्ति से खुशी, मांगलिक आयोजन संपन्न।
  7. तुला – भाग्योदय का मार्ग अवरुद्ध, संकल्प-विकल्प से कार्यों की सफलता में सन्देह, कर्ज की अधिकता से परेशानी, निजी प्रतिभा का सदुपयोग करने से वंचित।
  8. वृश्चिक – ग्रहयोग बेहतर, लाभ का मार्ग प्रशस्त, योजना साकार होने की ओर, परिवार में हर्ष का वातावरण, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता।
  9. धनु – महत्वपूर्ण कार्य प्रगति पर, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति, सुसंदेश की प्राप्ति, भौतिक सुख सुविधा के निमित्त व्यय, दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग, हर्ष भी।
  10. मकर – भाग्योदय का मार्ग प्रशस्त, उच्चाधिकारियों से अपेक्षित सहयोग, विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, शत्रु पराभूत, विवादास्पद मसला हल, सुसंदेश की प्राप्ति।
  11. कुम्भ – समय आशा के विपरीत, व्यावसायिक हानि, कर्ज की अधिकता से परेशानी, समस्याओं से उलझनें, अधीनस्थ सहयोगियों से तनाव, यात्रा असंतोषजनक।
  12. मीन – अधूरी या नवयोजना पर कार्यारम्भ, धनसम्पत्ति विषयक मसला हल, पारस्परिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, आमोद-प्रमोद के साधन उपलब्ध, नवस्थलों की यात्रा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!