आज का राशिफल - Shaurya Mail

Breaking News

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

बुधवार 19 मार्च 2025

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – कुछेक कार्य बनने से खुशी, कठिनाइयों में कमी का ‘एहसास, वाहन से सुख, शेष समय व्यापारिक प्रगति में बाधा, द्रव्य की क्षति।
  2. वृषभ – योजना साकार होने की ओर, आनन्द की अनुभूति, विशिष्टजनों से सम्पर्क, यात्रा का सुपरिणाम प्राप्त, धर्म में आस्था, दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत।
  3. मिथुन चिरवांछित कार्यों में सफलता, पारिवारिक वातावरण में सुखशांति, भोग-विलासिता की ओर रुझान, उत्तरदायित्व के निभाने हेतु व्यय, धनागम का सुअवसर प्राप्त।
  4. कर्क – समय असंतोषजनक, लाभ में कमी, प्रतिष्ठा पर आघात, विवाद भी, शेष समय निराशाजनक, मित्रों से गलतफहमी दूर होने की ओर।
  5. सिंह – समय बेहतर, आत्मबल से कार्यसिद्धि, व्यापार में लाभ, शेष समय प्रतिकूल, कष्ट, हानि, विवाद एवं भाग्य में उलझनें सम्भव, सजगता जरूरी।
  6. कन्या – समय बेहतर, मनोवांछित सफलता का सुयोग, मंगल आयोजन सम्पन्न, पारिवारिक खुशी, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, आमोद प्रमोद की ओर रुझान, धार्मिक यात्रा।
  7. तुला – दिनमान अनुकूल, व्यक्तित्व का विकास, मित्रों -परिजनों से अनुकूलता, सुसंदेश की प्राप्ति, विरोधी पराभूत, मौजमस्ती के निमित्त व्यय, दर्शनीय स्थलों की यात्रा।
  8. वृश्चिक – प्रतिकूलता, मित्रों -स्वजनों से मतभेद, व्यर्थ भ्रमण, शेष समय सफलता में सहायक, लाभ का मार्ग प्रशस्त, धर्म अध्यात्म में आस्था।
  9. धनु – योजना साकार होने की ओर, इच्छित पद की प्राप्ति, धनागम भी, शेष समय कष्टकर, स्वास्थ्य विपरीत, साझेदारी के व्यापार में हानि।
  10. मकर – स्वविवेक से लिया गया निर्णय हितकर, नौकरी में पदोन्नति विषयक मसला हल, जीवन साथी से सहयोग, मनोविनोद के अवसर प्राप्त, सुख के साधन सुलभ।
  11. कुम्भ – उन्नति का सुअवसर, मनोरंजन की ओर रुझान, राजनैतिक कृत्यों की ओर संलग्नता, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, धन लाभ का मार्ग प्रशस्त, यात्रा सकुशल।
  12. मीन – कार्यव्यवसाय में बाधा, वरिष्ठजनों की सलाह अमान्य, शेष समय उन्नतिकारक, पारस्परिक सम्बन्धों में मधुरता, आर्थिक उन्नति।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!