आज का राशिफल

सोमवार 27 जनवरी 2025
आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष – पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति, नौकरी में पदोन्नति, आय के नवीन स्त्रोत, आहार-विहार में नवीनता, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, धार्मिक स्थलों की यात्रा का प्रसंग।
- वृषभ – दिनमान प्रतिकूल, लेन-देन में जोखिम से नुकसान, वैचारिक स्थिरता का अभाव, महत्त्वपूर्ण उपलब्धि में विलम्ब, वरिष्ठ जनों की सलाह अमान्य, लाभ में बाधा।
- मिथुन – नवीन योजना के प्रति रुचि जागृत, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क का सुपरिणाम प्राप्त, व्यक्तिगत परेशानी में कमी, ज्ञान-विज्ञान की ओर रुझान, मानसिक शान्ति।
- कर्क – पराक्रम में वृद्धि, शिक्षा एवं प्रतियोगिता में सफलता, आपसी सौहार्द, मौजमस्ती केनिमित्त अधिकव्ययु, सहयोगियों की गतिविधियों से मन प्रसन्न, लाभ का मार्ग प्रशस्त।
- सिंह – चिरवांछित कार्य बनने की ओर, शारीरिक सुख प्राप्त, वाद-विवाद समापन पर, प्रियजनों से अनुकूल सहयोग, लाभ का सुयोग, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ।
- कन्या – प्रगति में व्यवधान, जोखिम से नुकसान, विचारित योजना अपूर्ण, आत्मविश्वास में कमी, राजकीय पक्ष से असहयोग, दाम्पत्य जीवन में कटुता, तनाव की स्थिति।
- तुला – लाभ का सुयोग, कार्यसिद्धि का प्रयास सार्थक, पारिवारिक समस्याएँ सुलझने की ओर नव समाचार से प्रसन्नता, प्रतिष्ठापरक कृत्य सम्पन्न, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क।
- वृश्चिक – किसी योजना का सुपरिणाम प्राप्त, व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, कठिनाइयों में कमी, प्रेम-सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, अध्यवसाय की ओर रुझान, संतसमागम से आत्मिक शान्ति।
- धनु – मनोभिलाषित योजनाओं का कार्यान्वयन, आत्मीयजनों से अपेक्षित सहयोग, भौतिक सुख सुविधा के निमित्त अधिक व्यय, बकाए धन की प्राप्ति से मन प्रसन्न।
- मकर – बहुप्रतीक्षित कार्यों में अड्चनें, आर्थिक पक्ष में निराशा, स्वजनों से वाद-विवाद की आशंका, व्यक्तिगत कार्यक्षमता का ह्ास, वाहन से चोट-चपेट दुर्घटना की संभावना।
- कुम्भ – नौकरी में प्रोन्नति स्थानान्तरण विषयक मसला हल, परोपकार में रुझान, वरिष्ठ-जनों की सलाह लाभदायक, किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सुअवसर।
- मीन – आत्मसंयम से कार्यसिद्धि, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क का लाभ, पारिवारिक समस्याओं का समाधान, वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता, आमोद-प्रमोद के साधन उपलब्ध।