आज का राशिफल - Shaurya Mail

Breaking News

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

गुरुवार 02 जनवरी 2025 

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – व्यावसायिक उन्नति, जटिल समस्या का समाधान, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क का सुपरिणाम प्राप्त, धर्म में आस्था, आहार-विहार में नवीनता, यात्रा संतोषजनक।
  2. वृषभ – कार्य व्यवसाय अर्थ पक्ष में उन्नति का सुअवसर, मनोवांछित सफलता, पारिवारिक सौदार्द, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, लाभ का मार्ग प्रशस्त, दूसरों के आश्वासनों से राहत।
  3. मिथुन – बहुप्रतीक्षित कार्यों में निराशा, पारिवारिक उलझनें, धनागम में बाधा, मित्रों से गलतफहमी, क्रोध की अधिकता, स्वास्थ्य में शिथिलता, यात्रा में परेशानी।
  4. कर्क – कठिनाइयों का निराकरण, बुद्धि विवेक से संकल्प सिद्धि, आर्थिक लाभ का मार्ग प्रशस्त, मांगलिक आयोजन सम्पादित, विरोधी परास्त, भौतिक सुख में वृद्धि।
  5. सिंह – आशाएं फलीभूत, व्यापारिक विस्तार, धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था, स्थान-परिवर्तन का कार्यक्रम उपस्थित, आवागमन में अनुकूलता, जीवन साथी में सामंजस्य।
  6. कन्या – परिश्रम के अनुरूप सफलता, यश-मान प्रतिष्ठा में वृद्धि, आय के नवीन स्त्रोत, मनोर॑जन में रुचि, भौतिक सुख शांति का वातावरण, पारस्परिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता।
  7. तुला – आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में शिथिलता, किसी योजना को लेकर चिन्तित, शत्रु सक्रिय, दाम्पत्य जीवन में तनाव, आशा के विपरीत घटनाएं घटित, प्रतिष्ठा पर आघात।
  8. वृश्चिक – नवयोजना साकार होने की ओर, स्वास्थ्य अनुकूल, पारिवारिक दायित्व की पूर्ति, सहयोगियों की गतिविधियों से प्रसन्नता, भोगविलासित की ओर रुझान, यात्रा सुखद।
  9. धनु – साहसिक प्रयास प्रगति पर शुभ भावनाओं के उदय से आत्मिक शांति, दाम्पत्य जीवन में प्रगाढ़ता, विशिष्टजनों का सम्पर्क लाभदायी, यात्रा का सुयोग, खुशी भी।
  10. मकर – शारीरिक सुख में वृद्धि, राजनीतिक सामाजिक कृत्यों से यश की प्राप्ति, जीवन साथी से सामंजस्य, व्यावसायिक क्षेत्र में नव परिवर्तन, मनोविनोद के अवसर।
  11. कुम्भ – दिनचर्या अव्यवस्थित, कार्यों में असफलता को स्थिति, योजना अधूरी, प्रेम संबंधों में वैमनस्यता, राजकीय पक्ष से उलझनें, आर्थिक हानि संभव, यात्रा कष्टकर।
  12. मीन – परिस्थितियों में क्रमिक सुधार, अभीष्ट कार्यों में संतोषजनक सफलता, स्वजनों-परिजनों से अपेक्षित सहयोग, धनागम का मार्ग प्रशस्त, नवसम्पर्क उपयोगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!