आज का राशिफल

बुधवार 18 सितंबर 2024
आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष – सुख-साधन में कमी, कार्यों में अड़चनें, पारिवारिक समस्याओं से मन अशांत, प्रियजनों से विश्वासघात की आशंका, लाभार्जन का मार्ग अवरुद्ध।
- वृषभ – सामाजिक कृत्यों में अभिरुचि, विचारित कार्यों में अनुकूलता, जटिल समस्या का समाधान, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, दाम्पत्य जीवन में प्रगाढ़ता।
- मिथुन – आर्थिक स्थिति के सुधार हेतु नवयोजना पर मित्रों से विचार विमर्श, धर्म में रुझान, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, आय के नवीन स्नोत, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि।
- कर्क – विशिष्टजनों के सम्पर्क से कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता, मान-सम्मान-परककृत्य, पुराने विवाद के समापन से खुशी, परोपकार में प्रवृत्ति, आत्मिक शांति।
- सिंह – शंका-कुशंका प्रभावी, व्यापारिक प्रगति में अवरोध, पुरुषार्थ के प्रति अरुचि, जोखिम के कार्य से नुकसान, सुखसाधन में कमी, क्रोध की अधिकता।
- कन्या – अधूरी नवयोजना की शुरुवात हेतु मित्रों से विचार विमर्श, कुछेक समस्याएँ सुलझने की ओर, बुद्धि चातुर्य से संकल्प सिद्धि, आपसी संबंधों में मधुरता।
- तुला – दिनचर्या व्यवस्थित, पराक्रम से कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूलता, धार्मिक कृत्य सम्पन्न, पारस्परिक संबंधों में प्रगाढ़ता, वाद-विवाद की निवृत्ति।
- वृश्चिक – सामयिक सिद्धि का प्रयास सार्थक, पुराने विवाद के समापन होने से खुशी, कार्य-व्यवसाय में लाभ, राजनैतिक कृत्यों में अभिरुचि, यात्रा संतोषजनक।
- धनु – आरोग्य सुख में कमी, कार्यों में गतिरोध, प्रियजनों से आपसी तकरार होने की आशंका, क्रोध की अधिकता, वाहन से भय, चोट-चपेट की संभावना।
- मकर – पठन-पाठन में अभिरुचि, पारिवारिक कठिनाइयों में कमी, यश-मान-प्रतिष्ठा ‘परक कृत्य सम्पन्न, साहसिक प्रयास प्रगति पर, मौजमस्ती में व्यय।
- कुम्भ – कार्य-व्यवसाय में प्रगति हेतु मित्रों के सहयोग हेतु विचार-विमर्श, धन सम्पत्ति विषयक मसला पक्ष में सुलझने को, स्थान-परिवर्तन में कार्यक्रम।
- मीन – शुभ भावनाओं के उदय से शांति, किसी के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल, अधिकारी वर्ग से अनुकूलता, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, यात्रा सकुशल।