प्रदेश में कल राजधानी देहरादून से आरंभ होगी तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा
उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 13 मई 2025
प्रदेश में आयोजित राष्ट्रव्यापी, तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में भाजपा जनसहभागिता के साथ शिरकत करेगी। सेना के सम्मान में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक बैनर तले यह यात्रा राजधानी समेत राज्य के प्रमुख केंद्रों, जिलों व विधानसभा स्तर निकाली जाएंगी। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की समन्वित इस यात्रा में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री समेत पार्टी के सासंद, विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।
प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा निकाले जाने वाली इस यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाते हुए, आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता को जाहिर करना है। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसमें अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी आतंकवाद और रक्षा केंद्रों को हमारे सशस्त्र बलों द्वारा जो अभूतपूर्व क्षति पहुंचाई गई है, उसकी जानकारी जनता के मध्य जाना अहम है।
राज्य में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा की शुरुआत, राजधानी देहरादून में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक के बैनर तले कल 14 मई से होगी। यात्रा चार चरण में होगी। राजधानी के बाद महत्वपूर्ण केंद्रों पर 15 मई, जिला केंद्र पर 16, 17 मई और विधानसभा, ब्लॉक, तहसील, कस्बे, बड़े गांव में 18 से 23 मई तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के नेतृत्व एवं सहयोग होने वाली इस पहल का मकसद सशस्त्र बलों का सम्मान करना है। वहीं तिरंगा यात्रा के माध्यम से ऑपरेशन की सफलता को जन-जन तक पहुंचाना भी है।