Breaking News

तीन प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

 तीन प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

काशीपुर,  फौजी ने तीन प्रॉपर्टी डीलरों पर दूसरे का प्लॉट दिखाकर 17 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। हरिद्वार के ग्राम सज्जनपुर निवासी मनीष कुमार पुत्र रमेश सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी।
बताया कि वर्ष 2016 में वह अपनी बहन मोनिका के साथ अपने रिश्तेदार ग्राम निझड़ा निवासी बृजेश कुमार पुत्र महेशानंद के यहां आए थे। जहां उनके रिश्तेदार बृजेश के दोस्त गोपाल सिंह बिष्ट पुत्र आन सिंह बिष्ट निवासी पर्वतीय एनक्लेव मानपुर रोड ने एक प्लॉट दिखाकर उस पर मकान बना कर देने की बात कही। जिसके बाद उन्होंने उसको अपने एक अन्य दोस्त अजीत गुप्ता पुत्र शिवचरण गुप्ता निवासी काजीबाग से मिलवाया। जिसको इन लोगों ने प्लाट का मालिक बताया था। जिसके बाद उसने बैंक से ₹15 लाख रुपए का लोन लिया। और रजिस्ट्री के समय 30 मार्च 2017 को उसने यह पैसे अजीत गुप्ता के खाते में ट्रांसफर कर दिया। लेकिन 2 साल बीतने के बाद भी उन लोगों ने उसको मकान बनाकर नहीं दिया। 2 साल बाद जब वह वापस उस प्लॉट पर आए तो वहां मकान बना हुआ था। लेकिन उसमें कोई और रह रहा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!