हज़ारों की संख्या में स्थानीय जनता ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत - Shaurya Mail

Breaking News

हज़ारों की संख्या में स्थानीय जनता ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

 हज़ारों की संख्या में स्थानीय जनता ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

उत्तराखंड(देहरादून/रुप्रद्रयाग),रविवार 28 जनवरी 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रुद्रप्रयाग पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्राचीन देवल से अगस्त्यमुनि के खेल मैदान तक आयोजित विशाल रोड शो कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस दौरान यहां हजारों की संख्या में स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया। उन्होंने सभी का अभिवादन किया और आभार जताया। रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ विधायक भरत चौधरी, विधायक केदारनाथ शैला रानी रावत, ज़िलाध्यक्ष भाजपा महावीर पवार आदि उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!