गोविंद नगर में बने कूड़े के पहाड़ को समाप्त किए जाने का कार्य हुआ प्रारंभ - Shaurya Mail

Breaking News

गोविंद नगर में बने कूड़े के पहाड़ को समाप्त किए जाने का कार्य हुआ प्रारंभ

 गोविंद नगर में बने कूड़े के पहाड़ को समाप्त किए जाने का कार्य हुआ प्रारंभ

उत्तराखंड(ऋषिकेश),सोमवार 04 दिसंबर 2023

गोविंद नगर में 40 वर्षों से डाले जा रहे कूड़े के ढेर से बने पहाड़ को हटाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। हालांकि अब नगर निगम का कार्यकाल समाप्त हो गया है।

नगर पालिका से अपग्रेड होने के बाद नगर निगम बनने पर महापौर अनीता ममगांई के प्रारंभ की गई मुहिम निगम का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के दखल के चलते रंग लाती हुई नजर आने लगी है।

उल्लेखनीय है कि पिछले 45 वर्षों से ऋषिकेश के बीचो-बीच हरिद्वार मार्ग पर स्थित गोविंद नगर में ऋषिकेश नगर निगम का ही नहीं अपितु कूड़े को समाप्त किए जाने के लिए बनाए गए पांच स्थानों डोईवाला नरेंद्र नगर, मुनि की रेती पालिकाओं, नगर पंचायत स्वर्ग आश्रम जोक और नगर निगम ऋषिकेश का कूड़ा डंप किए जाने से कूड़े ने पहाड़ का रूप ले लिया था। इसे हटाए जाने के लिए स्थानीय नागरिकों ने धरना प्रदर्शन भी किया। इसके बाद नगर निगम महापौर अनीता ममगांईं के नेतृत्व में उक्त कूड़े के पहाड़ को समाप्त किए जाने के लिए शासन स्तर पर मुहिम प्रारंभ की गई।

महापौर के चुनावी एजेंडा में इस पहाड़ को समाप्त किए जाने का संकल्प भी लिया गया था। इसके बाद शासन स्तर पर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक स्थानीय नागरिकों ने गुहार लगाई, जिसे देखते हुए शासन ने गुमानीवाला स्थित लाल बीट में कूड़ा निस्तारण किए जाने के लिए जगह का चयन किया गया, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों के विरोध के चलते नगर निगम कूड़े का निस्तारण करने में असफल रहा। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार को फटकार लगाई। इसके बाद अब नगर निगम ने लाल बीट में कूड़े के पहाड़ को समाप्त किए जाने के लिए चयन की गई भूमि पर कूड़ा निस्तारण का प्लांट लगाए जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

एडीएम रामजी शरण ने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए सुप्रीम कोर्ट ने भी गाइडलाइन दी है ,जिसके चलते नगर निगम यह कार्य कर रहा है। नगर निगम के मुख्य आयुक्त राहुल गोयल ने कहा कि यह कार्य स्थानीय नागरिकों की सहमति से किया जा रहा है। इस कार्य को करने में लगभग 5 वर्ष का समय लगेगा अभी चयनित भूमि के चारों ओर तारबाड़ किए जाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। आज नगर निगम ने 8 जेसीबी के माध्यम से चयनित भूमि के चारों ओर खुदाई कर तार बाड किए जाने का कार्य शुरू कर दिया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!