शौर्यवान भारतीय सेना ने हमेशा राष्ट्र को गौरवान्वित किया है: राज्यपाल - Shaurya Mail

Breaking News

शौर्यवान भारतीय सेना ने हमेशा राष्ट्र को गौरवान्वित किया है: राज्यपाल

 शौर्यवान भारतीय सेना ने हमेशा राष्ट्र को गौरवान्वित किया है: राज्यपाल

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 15 जनवरी 2024

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने समस्त प्रदेशवासियों को थल सेना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सशक्त, प्रतिबद्ध और शौर्यवान भारतीय सेना ने सदैव राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।

राज्यपाल ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और अस्मिता की रक्षा में सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा है की मां भारती अपने वीर, साहसी एवं पराक्रमी सैनिकों और सैनिक परिवारों की सदैव ऋणी रहेगी। प्रत्येक भारतीय को अपने वीर सैनिकों की निस्वार्थ सेवा तथा समर्पण पर गर्व है।

उन्होंने कहा कि हमारे बहादुर सैनिकों की अद्भुत वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्यपरायणता भावी पीढ़ियों को देश की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। भारतीय सेना न केवल देश की सीमाओं की रक्षा कर रही है बल्कि आवश्यकता के समय आंतरिक आपदाओं में देशवासियों को मानवीय सहायता भी प्रदान कर रही है।

राज्यपाल ने कहा कि सैन्य भूमि उत्तराखंड का देश की रक्षा सेवा में महत्वपूर्ण योगदान है। उत्तराखंड वासियों का राष्ट्र की रक्षा में योगदान और पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाली गौरवशाली सैन्य परंपराएं देश और दुनिया के लिए प्रेरणा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!