खत्याड़ी गांव लोगों ने ग्राम्य विकास मंत्री से मुलाकात कर सड़क के डामरीकरण की मांग - Shaurya Mail

Breaking News

खत्याड़ी गांव लोगों ने ग्राम्य विकास मंत्री से मुलाकात कर सड़क के डामरीकरण की मांग

 खत्याड़ी गांव लोगों ने ग्राम्य विकास मंत्री से मुलाकात कर सड़क के डामरीकरण की मांग

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 12 नवंबर 2025

जनपद चमोली के कर्णप्रयाग क्षेत्र के खत्याड़ी गांव के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार सुबह राज्य केग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से मिला। क्षेत्र पंचायत सदस्य सेवानिवृत्त सूबेदार लेफ्टीनेंट नन्द किशोर थपलियाल के नेतृत्व में इसप्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से नैनीसैंण-कालूसैंण-सांकरी कच्चे मोटर मार्ग का शीघ्र डामरीकरण करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री गणेश जोशी को एक ज्ञापन सौंप कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत कालूसैंण से सेरापाखुडी होते हुए नैनीसैंण-कालूसैंण-सांकरी कच्चे मोटर मार्ग का शीघ्र डामरीकरण करने की मांग की। इस पर मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

इस अवसर पर रिटा. सूबेदार राजेंद्र सिंह मनराल, विजय प्रसाद जोशी, योगेश्वर थपलियाल, उमा मनराल सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!