मंत्री ने किया डुंगरीपंथ–छांतीखाल–खेड़ाखाल मार्ग का भूमि पूजन - Shaurya Mail

Breaking News

मंत्री ने किया डुंगरीपंथ–छांतीखाल–खेड़ाखाल मार्ग का भूमि पूजन

 मंत्री ने किया डुंगरीपंथ–छांतीखाल–खेड़ाखाल मार्ग का भूमि पूजन

उत्तराखंड(पौड़ी गढ़वाल),शुक्रवार 13 फ़रवरी 2026

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान शिक्षा एवं विकास से जुड़े कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में विद्यार्थियों को गणवेश वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया, वहीं विकासखंड खिर्सू के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और शिलान्यास भी किया।

मंत्री डॉ. रावत ने उच्च प्राथमिक विद्यालय नंदन तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांग के विद्यार्थियों को गणवेश वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने प्राथमिक विद्यालय कलियासौड़ और प्राथमिक विद्यालय फरासू में भी विद्यार्थियों को गणवेश प्रदान किए।

इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व, अनुशासन, सम्मान और आत्मविश्वास के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे प्रयास बेहद जरूरी हैं तथा यह पहल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सकारात्मक कदम है।

इसके बाद मंत्री ने विकासखंड खिर्सू के अंतर्गत 1589.54 लाख की लागत से डुंगरीपंथ–छांतीखाल–खेड़ाखाल मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। साथ ही 156.39 लाख की लागत से डुंगरीपंथ–छांतीखाल मोटर मार्ग से तल्ली कफोली तक ग्रामीण मोटर मार्ग निर्माण (स्टेज-1) का शिलान्यास भी किया गया। मंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी, ज्येष्ठ प्रमुख नितिन रावत, जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य योगेश सिंह आदि शामिल रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!