प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बताईं समस्याएं - Shaurya Mail

Breaking News

प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बताईं समस्याएं

 प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बताईं समस्याएं

उत्तराखंड(नई टिहरी),रविवार 17 दिसंबर 2023

क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का लेकर जनपद टिहरी गढ़वाल के प्रधान संगठन के अध्यक्ष रविंद्र राणा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मुलाकात कर क्षेत्र की जन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रधान संगठन से ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी से से मंजखेत से मौरियाना तक 5 किलोमीटर अवशेष मोटर मार्ग नवनिर्माण की स्वीकृति, कोरोना से प्रभावित त्रिस्तरीय पंचायतों के कार्यकाल को एक राज्य एक चुनाव की तर्ज पर दो वर्ष बढ़ाए जाने की मांग की, जिससे हरिद्वार का चुनाव भी एक साथ कराया जा सके।

कार्यकाल समाप्ति के बाद पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानजनक पेंशन दिए जाने, ग्राम पंचायत मंजखेत में सामुदायिक बहुउद्देशीय भवन निर्माण कराने, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंजखेत के जीर्ण शीर्ण हो चुके विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण सहित क्षेत्र की कई जन समस्याओं के निराकरण की मांग की। साथ ही प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राणा ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, रेखा आर्या सहित शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत को भी संबंधित विभागों की समस्याओं से अवगत करवाया और शीघ्र निराकरण की मांग की। मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रिगणों ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन प्रधान संगठन टिहरी गढ़वाल को दिया है।

प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, भास्कर सम्मल, दिनेश भजनियाल, राजेंद्र बिष्ट,श्याम सुन्दर सिंह, खीमानंद, गोपाल सिंह, देवी दत्त उपाध्याय सहित प्रधान संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!